राष्ट्रवाणी: रैपुर गानगरापे : रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शराब पिलाकर तीन युवकों ने महिला की आबरू लूट ली. शर्मनाक करतूत को अंजाम देने वाले नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के मुताबिक, न्यायधानी बिलासपुर के चकरभाठा निवासी महिला को सरोना शराब दुकान के पास लेकर गए. जहां उसे जबरन या बहला-फुसलाकर शराब पिलाई गई. शराब सेवन से महिला सुध-बुध खो बैठी. सुरक्षित ठिकाने के बजाए आरोपियों ने उस आबादी वाले क्षेत्र को अंजाम देने के लिए चुना जहां हाइवे होने के बावजूद सर्वीस रोड पर स्ट्रीट लाइट नहीं है. अंधेरे का फायदा उठाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. दरिंदो की हवस यहीं नहीं बुझी थी. इसके बाद महिला को लेकर आरडी तिवारी स्कूल के मैदान में लेकर पहुंचे. यहां भी उसे शराब पिलाई गई और उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया. आजाद चौक थाना में पीड़िता ने शिकायत कराने पहुंची, जिसके आधार पर जीरो पर मामला दर्ज कर लिया गया है. चूंकि घटना का क्षेत्र डीडी नगर थाना अंतर्गत आता है, इसलिए प्रकरण में जांच के लिए डीडी नगर पुलिस को केस ट्रांसफर कर दिया गया है. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवा, आयुष, दुर्गा के अलावा एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. सभी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version