राष्ट्रवाणी: रैपुर सुिकिदे नेवस : रायपुर. राजधानी के भनपुरी इलाके में नव विवाहिता के आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घर में फांसी के फंदे पर युवती का शव लटका हुआ मिला. शुरुआती तौर पर शादी के बाद संतान नहीं होने को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, मृतिका की पहचान 28 वर्षीय कृतिका साहू के रूप में हुई है. उसका पति ट्रांसपोर्टर कंपनी में कलेक्शन का काम करता था. रविवार को घर के कमरे में युवती की फांसी के फंदे पर लटकी मिली. पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. एफएसएल टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया. शव को सुरक्षित नीचे उतार कर पंचानाम तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं एफएलएल टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. परिजनों और पड़ोसियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में शादी के बाद बच्चे नहीं होने का विवाद सामने आया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
Trending
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी

