पटना: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य में बड़े बहुमत से सत्ता में वापसी करेगा। गुप्ता बुधवार को यहां भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचीं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि बिहार के लोग देख रहे हैं कि राजग सरकार के कार्यकाल में राज्य में विकास की रफ्तार तेज हुई है और जनता इस बार भी सत्तारूढ़ गठबंधन को ही वोट देगी। उन्होंने कहा, ह्लमैं देख रही हूं कि बिहार में विकास की बहार आई हुई है और समृद्धि हर ओर झलक रही है। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग एक बार फिर भारी बहुमत से सरकार बनाएगा। मैं बिहार की इस पवित्र धरती को नमन करती हूं।ह्व बुधवार को भाजपा के कई उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की उम्मीद है।

राजग की प्रमुख घटक भाजपा ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी ने सात बार विधायक रहे विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया, जबकि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एक दशक से अधिक समय बाद सीधे चुनावी मैदान में उतारा है।

स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडे को भी पार्टी ने विधानसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है। चौधरी, जिन्होंने 2010 में राजद के टिकट पर परबत्ता से विधानसभा चुनाव जीता था, इस बार तारापुर सीट से भाजपा उम्मीदवार होंगे, जबकि पांडे को सिवान से प्रत्याशी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि चौधरी और पांडे दोनों पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि नंदकिशोर यादव की जगह पार्टी ने इस बार पटना साहिब सीट से रत्नेश कुशवाहा उम्मीदवार बनाया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version