राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): रायगढ़: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को आकर्षक एवं सहज तरीके से प्रदर्शित किया गया।
राज्योत्सव में पहुंचे युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की योजनाओं और प्रदेश में हुए विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
- प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यक्रमों को चित्रों और जानकारी पूर्ण सामग्री के माध्यम से प्रस्तुत किया गया था।
- प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका ‘जनमन’ का वितरण भी किया गया।
प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यक्रमों को चित्रों और जानकारी पूर्ण सामग्री के माध्यम से प्रस्तुत किया गया था।
लोगों ने प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश में विकास की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और शासन की विभिन्न उपलब्धियों को जाना। प्रदर्शनी में प्रदर्शित सामग्री के प्रति लोगों ने रुचि दिखाई। प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका ‘जनमन’ का वितरण भी किया गया।
पत्रिका के माध्यम से आमजनों को शासन की योजनाओं, विकास कार्यों और जनहितकारी निर्णयों की विस्तृत जानकारी मिली

