राष्ट्रवाणी: अभिनेता रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म रामायण पार्ट-1 की ओवरसीज रिलीज डेट को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। रणबीर कपूर की रामायण (फोटो क्रेडिट- एक्स) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की मोस्ट अवेटेड हिंदी मूवी के बारे में बात की जाए तो वह निर्देशक नितेश तिवारी की पौराणिक कहानी वाली फिल्म रामायण (Ramayana) है। रणबीर कपूर और यश स्टारर रामायण पार्ट-1 की रिलीज डेट का एलान मेकर्स की तरफ से पहले ही कर दिया गया है। लेकिन अब एक अलग देश में रामायण की नई रिलीज डेट की जानकारी सामने आई है, जिसके आधार पर इस विदेशी देश में रणबीर कपूर की माइथोलॉजिकल फिल्म सबसे पहले सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं- फिल्म रामायण पार्ट-1 की रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निर्माता नमित मल्होत्रा द्वारा पहले ही इस बात की जानकारी दी गई है कि रामायण को विदेश में वर्ल्डवाइड 6 नवंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा। लेकिन एक विदेशी देश ऐसा भी है, जहां ये मूवी एक दिन पहले प्रदर्शित की जाएगी। दरअसल रामायण के वर्ल्डवाइड डिस्ट्रीब्यूटर सोनी पिक्चर्स की तरफ एक्स हैंडल पर रामायण के ऑस्ट्रेलिया में रिलीज होने की अहम जानकारी दी गई है। जिसके मुताबिक रणबीर कपूर और यश की इस माइथोलॉजिकल फिल्म को 5 नवंबर 2026 को बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा। इस आधार पर रामायण पार्ट-1 सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में ही देखने को मिलेगी। ऐसे में जो लोग इस देश में रहते हैं, उनके पास इस मूवी को देखने का खास अवसर है। अन एपिक जौरनेय उनलिके अनयथिनग सीन before.Watch थे ओफफिकिाल तरैलेर फोर #Ramayana, कोमिनग तो ौसतरालिान किनेमास नोवेमबेर 5. pic.twitter.com/uB4KPR4y2r मालूम हो कि रामायण के मेकर्स ने इस मूवी को लेकर एक अनोखा दांव खेला है, जो भारत से पहले विदेश में मूवी को रिलीज करने से संबंधित है। बहुत कम बार ऐसा देखने को मिलता है कि कोई मूवी हिंदी फिल्म इंडिया से पहले ओवरसीज रिलीज की जाती है। जैसा की आपको पता है कि फिल्म रामायण के दोनों पार्ट का कुल बजट 4000 करोड़ है। मेकर्स ने पहले ही ये खुलासा किया है कि इस मूवी को ओवरसीज बड़े स्केल पर पेश किया जाएगा। जिसके तहत भारत में रामायाण पार्ट-1 की स्क्रीन की संख्या 10 हजार रहेगी, जबकि विदेशों में ये आंकड़ा 50 हजार के करीब रहेगा।
Trending
- इफोने दुो और इफोने 18 खरीदने का मन? भारत के किन शहरों में हैं अपपले stores, सबसे अधिक स्टोर वाले टॉप 12 देश – राष्ट्रवाणी
- अगर चीन-ताइवान समेत इन देशों ने मोड़ा मुंह, तो ‘डिब्बा’ बन जाएगा iPhone! इन देशों में बसती है अपपले की जान – राष्ट्रवाणी
- ‘ये नगमा है…’? सालों बाद ऐसे अंदाज में नजर आईं अकशाय Kumar- शाह रुख खान की एक्ट्रेस, पहचानना भी हुआ मुश्किल – राष्ट्रवाणी
- केनेथ फीनबर्ग ने 9/11 मुआवजा कोष चलाने को याद किया – राष्ट्रवाणी
- गैंडर ने 2001 में अमेरिकियों का स्वागत किया। अब, यू.एस.-कनाडा तनाव घर कर गया है – राष्ट्रवाणी
- यमन फिर से युद्ध के कगार पर क्यों है? – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में तीन स्थानीय अवकाश घोषित, नुआखाई से गोवर्धन पूजा तक इन तारीखों पर बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के 2 लाख लोगों को मिलेगा नया घर… 11 सितंबर को गृह प्रवेश, सक्ती को 122 करोड़ का तोहफा – राष्ट्रवाणी

