राष्ट्रवाणी: रायपुर: ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में छत्तीसगढ़ की होनहार भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष और गर्व का माहौल है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ज्ञानेश्वरी यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की बेटियों की प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव की बेटी ने विश्व मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल भारत, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि ज्ञानेश्वरी की सफलता यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की बेटियां खेल, शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। ज्ञानेश्वरी यादव की यह सफलता महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायी मिसाल है और यह राज्य की हजारों युवतियों को बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने की प्रेरणा देगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेटियों को खेलों में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, प्रशिक्षण, प्रोत्साहन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने ज्ञानेश्वरी यादव की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्णिम सफलता की कामना की है। यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणा, गौरव और उत्साह का प्रतीक बन गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version