राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, जगदलपुर। राष्ट्रपति भवन का अशोक हाल गुरुवार को बस्तर की पहचान से भर गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे मांझी, चालकी, बस्तर पंडुम-2026 के विजेता कलाकार और पद्मश्री सम्मानित विभूतियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के समक्ष आत्मीयता से भरा माहौल बनाया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 209 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में राष्ट्रपति ने विशेष भोज का आयोजन किया और स्वयं अतिथियों को भोजन परोसकर उनका स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल भी थे। राष्ट्रपति ने बस्तर की जनजातीय परंपराओं, मांझी-चालकी व्यवस्था और लोककलाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक विरासत देश की धरोहर है और सरकार के प्रयासों से बस्तर शांति, विकास और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मांझी-चालकी व्यवस्था को समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण सेतु बताया। मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति को बस्तर की 300 वर्ष पुरानी लोकगाथा ‘झिटकू-मिटकी’ पर आधारित काष्ठ कलाकृति भेंट की। राष्ट्रपति ने बस्तर दशहरा और बस्तर पंडुम में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की, यह कहते हुए कि इन आयोजनों ने जनजातीय संस्कृति को नई पहचान दी है। दंतेवाड़ा की पद्मश्री बुधरी ताती ने राष्ट्रपति द्वारा भोजन परोसने को परिवार के सदस्य की तरह बताया। अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रपति भवन में बस्तर का इतना बड़ा प्रतिनिधिमंडल पहली बार दिखाई दिया, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता का परिचायक है। मुख्यमंत्री साय ने इसे छत्तीसगढ़ और बस्तर के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version