रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में आज हाथी के हमले में ग्रामीण भगतराम राठिया (55) की मौत हो गई।

धरमजयगढ़ के वन मंडलाधिकारी अभिषेक जोगावत ने बताया कि आमगांव बीट के धरमपुर जंगल में आज तड़के झुंड से बिछुड़ कर अकेले घूम रहे नर हाथी ने राठिया को कुचल कर मार डाला। उन्होंने बताया कि राठिया बायसी गांव से बरतापाली गांव बारात में गया हुआ था। जब वह आमापाली से राजकोट गांव के जंगल में सुबह पांच बजे अकेले जा रहा था तब एक नर हाथी ने उस पर हमला कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलते ही वन विभाग अमला मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि वन विभाग ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दी है। शेष 5.75 लाख रुपए औपचारिकता पूरी होने के बाद दी जाएगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version