दुर्ग पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

दुर्ग, 19 जुलाई 2026। लगातार बारिश के चलते रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के पास चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव होने से यातायात प्रभावित हो गया है। वहीं निर्माण कार्य के कारण सिरसा गेट मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है। स्थिति को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने नागरिकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करने की अपील की है।

यातायात पुलिस के अनुसार, चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रही है। यातायात का दबाव कम करने और लोगों को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न श्रेणी के वाहनों के लिए अलग-अलग डायवर्सन मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

  • राजनांदगांव से रायपुर जाने वाले भारी वाहन अंजोरा बाईपास, पुलगांव चौक, अंडा, रिसामा, गाड़ाडीह, मर्रा, जामगांव (एम), मोतीपुर और अमलेश्वर होकर रायपुर जाएंगे।
  • बालोद की ओर से आने वाले भारी वाहन अंडा, रिसामा, गाड़ाडीह, मर्रा, जामगांव (एम), मोतीपुर और अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करेंगे।

अन्य वाहनों के लिए डायवर्सन

  • ट्रांसपोर्ट नगर, भिलाई अथवा नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहन अहिरवारा मोड़, कुम्हारी, मुरमुंडा चौक, कोचेबंद, मलपुरी कला, भालेसर, कंडरका चौक, पथरीडी, उरला और बिरगांव होकर रायपुर पहुंचेंगे।
  • भिलाई और भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों को रायपुर जाने के लिए उतई–सेलूद–फूंडा–मोतीपुर मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि रायपुर की ओर यात्रा से पहले अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें, संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें तथा सिरसा गेट मार्ग पर जाने का प्रयास न करें। साथ ही यातायात पुलिस के निर्देशों और डायवर्सन व्यवस्था का पालन कर यातायात संचालन में सहयोग करने की अपील की गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version