रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। रायपुर के वरिष्ठ क्रिकेट प्रशासक प्रभतेज सिंह भाटिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का नया जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। मुंबई में आयोजित वार्षिक आम बैठक (AGM) के समापन के बाद यह ऐलान हुआ। इससे पहले भाटिया बीसीसीआई में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं और अब उन्होंने रोहन गौस देसाई की जगह ली है। कोषाध्यक्ष का पद अब ए. रघुराम भट को सौंपा गया है।

बीसीसीआई की नई कार्यकारिणी में दिल्ली रणजी टीम के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास अध्यक्ष बने हैं, जबकि राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष के पद पर बरकरार रहेंगे। इसके अलावा, देवजीत सैकिया को सचिव और प्रभतेज भाटिया को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्वाइंट सेक्रेटरी का पद बीसीसीआई में बेहद अहम माना जाता है। इस भूमिका में भाटिया महिला क्रिकेट, अंडर-19 और राष्ट्रीय स्तर की अन्य टीमों के चयन तथा विकास में प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

भाटिया के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ क्रिकेट ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश की टीमों ने राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत प्रदर्शन किया। हाल ही में छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ियों का चयन दिलीप ट्रॉफी के लिए हुआ और मध्य क्षेत्र की टीम ने पहली बार यह खिताब जीता। पारदर्शिता, नई प्रतिभाओं को अवसर और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास पर उनका हमेशा जोर रहा है।

व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो प्रभतेज सिंह भाटिया छत्तीसगढ़ के उद्योगपति और समाजसेवी बलदेव सिंह भाटिया के पुत्र हैं। उन्होंने शिमला से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर (यूके) से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में फाइनेंस की पढ़ाई की। उनकी शिक्षा और दृष्टिकोण ने उन्हें क्रिकेट प्रशासन में एक सशक्त और प्रभावशाली व्यक्तित्व बनाया है।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version