Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आम की छांव में बदले सपनों के मायने : मुख्यमंत्री ने कहा—“अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”

May 7, 2026

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश-आंधी, तापमान में गिरावट के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

May 7, 2026

आंख की सर्जरी के बाद आराम पर अक्षय कुमार, ‘भूत बंगला’ की सफलता के बीच सामने आई बड़ी अपडेट – |

May 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»रेड्डी भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज, भारत ‘ए’ की ओर से एकदिवसीय श्रृंखला में खेलेंगे
Sports

रेड्डी भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज, भारत ‘ए’ की ओर से एकदिवसीय श्रृंखला में खेलेंगे

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 12, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
रेड्डी भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज, भारत ‘ए’ की ओर से एकदिवसीय श्रृंखला में खेलेंगे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोलकाता. भारत के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है और अब वह बृहस्पतिवार से दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला के लिए राजकोट में भारत ‘ए’ टीम के साथ जुड़ेंगे.
रेड्डी को भारत की टेस्ट एकादश में अपनी जगह गंवानी पड़ेगी क्योंकि ऋषभ पंत की विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में वापसी होगी और ध्रुव जुरेल को बल्लेबाज के रूप में बरकरार रखा जाएगा.

एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ”नितीश रेड्डी राजकोट में भारत ए टीम से जुड़ेंगे क्योंकि टीम प्रबंधन चाहता है कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान लगी जांघ की चोट और गर्दन में ऐंठन के बाद भी लय में बने रहें. उनके लिए मैच खेलना अच्छा होगा. उनके लिए यहां पांच दिन यूं ही बैठे रहने का कोई मतलब नहीं है. बल्कि उनके लिए पांच दिन में तीन मैच खेलना और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों के मैच की तैयारी करना बेहतर होगा.” राजकोट में तीन लिस्ट ए मैच 13, 16 और 19 नवंबर को खेले जाएंगे.

रेड्डी को इस श्रृंखला में एकादश में जगह नहीं मिलेगी यह बात तभी साफ हो गई थी जब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच में सिर्फ चार ओवर गेंदबाजी का मौका मिला. हालांकि भारतीय टीम प्रबंधन रेड्डी को एक बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में विकसित करना चाहता है लेकिन उनकी गेंदबाजी अब भी उतनी अच्छी नहीं है और बल्लेबाजी भी जुरेल की तुलना में अधिक संतुलित नहीं है. भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने कहा, ”नितीश को लेकर हमारी स्थिति बिल्कुल नहीं बदली है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया में अधिक खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन इस श्रृंखला की अहमियत और जिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा उसे देखते हुए वह (नितीश) इस हफ्ते होने वाले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं.”



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री निवास में 13 नवंबर गुरुवार को होगा जनदर्शन
Next Article शेयर बाजार में तीसरे दिन तेजी; सेंसेक्स 595 अंक च­ढ़ा, निफ्टी 25,850 अंक के पार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026
Sports

आईपीएल 2026 में बड़ा मुकाबला, क्या टीमों के बीच छिपी है नई रणनीति

May 6, 2026
Sports

क्रिकेट में शांति या तूफान से पहले का सन्नाटा? फैंस को क्यों नहीं मिल रही बड़ी खबर

May 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

आम की छांव में बदले सपनों के मायने : मुख्यमंत्री ने कहा—“अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”

May 7, 2026

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश-आंधी, तापमान में गिरावट के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

May 7, 2026

आंख की सर्जरी के बाद आराम पर अक्षय कुमार, ‘भूत बंगला’ की सफलता के बीच सामने आई बड़ी अपडेट – |

May 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.