राष्ट्रवाणी: जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम हो रही हुंकार (Hunkkaar) में अहम किरदार निभाने वाली जोया हुसैन ने से खास बातचीत की। ‘हुंकार’ में नजर आ रही हैं जोया हुसैन इंटरनेट इंफ्लुएंसर्स को फिल्मों में मौका मिलने पर क्या बोलीं एक्ट्रेस जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है ‘हुंकार’ दीपेश पांडेय, मुंबई।

फिल्म ‘मुक्काबाज’ से हिंदी सिनेमा में पदार्पण करने वाली अभिनेत्री जोया हुसैन ने शुरुआत से ही अपने प्रोजेक्ट्स के चुनाव में लीक से हटकर कहानियों को तरजीह दी है। ‘लाल कप्तान’, ‘भैया जी’ और ‘कादन’ जैसी फिल्मों से लेकर ‘ग्रहण’ और ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राइ’ जैसी वेब सीरीज तक, उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदारों के जरिए अपनी पहचान बनाई है।

जियो हाटस्टार (Jio Hotstar) पर हालिया प्रदर्शित वेब सीरीज हुंकार : द रोअर (Hunkkaar: The Roar) में वह शिवानी की भूमिका में नजर आई। असल जिंदगी में हुंकार भरने के मौकों पर जोया कहती हैं, ‘मैं तो बोलती रहती हूं, रोज ही बोलती रहती हूं। मैं तो यह चाहती हूं कि मैं अंदर से थोड़ा शांत हो जाऊं।

जिंदगी में रोज किसी न किसी ऐसी चीज का सामना करना पड़ता है, जहां आपको बोलना पड़ता है। तो मैं थोड़ा शांत रहना सीखना चाहूंगी, कई बार शांति भी महत्वपूर्ण होती है।’ वर्तमान में कई जगहों पर फिल्मों की कास्टिंग इंटरनेट मीडिया पर फालोअर्स और लाइक्स के आधार पर की जा रही है। जोया हुसैन (Zoya Hussain) भी इसका शिकार हो चुकी हैं।

कम फालोअर्स के कारण ही कुछ प्रोजेक्ट उनके हाथ से निकल गए। इस पर जोया सोचते हुए कहती हैं, ‘मुझे तो इस प्रोसेस की समझ बिल्कुल नहीं है। इंटरनेट मीडिया के कारण मेरे साथ ऐसा बहुत होता है।

अब तो मुझे समझ में भी नहीं आ रहा है कि इसका मैं क्या करूं। जो है सो है। काश मैं इंटरनेट मीडिया चलाने में अच्छी हो पाती, लेकिन मैं नहीं हूं।

जो लोग इसमें अच्छे हैं, उनको फायदा ही होता है। हम तो उसके परिणाम भी देख रहे हैं। इससे कलाकारों और फिल्मों की परफार्मेंस पर बुरा प्रभाव भी पड़ रहा है।

आप इंटरनेट मीडिया की लोकप्रियता के आधार पर कितना ही लोगों को कास्ट कर लेंगे, अच्छे काम के लिए आपके अच्छे कलाकार तो चाहिए ही होते हैं।’ काम को लेकर अपनी आगे की प्राथमिकताओं पर जोया कहती हैं, ‘मेरी तो इच्छा यही है कि मैं बस काम करती रहूं। सीखने और आजमाने के लिए नए मौके मिलते रहें। मैं तो इसे विशेषाधिकार मानती हूं कि हम अब उस स्थिति में हैं कि हमें अलग-अलग भूमिकाओं में अलग-अलग जिंदगियां जीने के मौके मिले रहे हैं।

कुछ चीजें जो आपको दिलचस्प लगती हैं, आप भी उसमें अपनी क्षमता से ज्यादा देने की कोशिश करते हैं। बस मेरी प्राथमिकताएं इसी की तालमेल हैं।’ ‘हुंकार’, जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें अनीत पद्दा, फातिमा सना शेख, रघुबीर यादव, जीशान अयूब, राम कपूर जैसे कलाकारों ने काम किया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version