मॉस्को. प्रशांत महासागर सुनामी चेतावनी केंद्र ने रविवार को कहा कि रूस के कामचातका प्रायद्वीप पर अब सुनामी आने का खतरा नहीं है. इससे पहले, इसने समुद्र में पांच शक्तिशाली भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की थी. इनमें से सबसे बड़े भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई थी.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, बड़े भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर के 144 किलोमीटर पूर्व में 20 किलोमीटर की गहराई में था. शहर की आबादी 1,80,000 है. इससे पहले और बाद में भी भूकंप आया. सुनामी केंद्र ने शुरू में कहा था कि बड़ी सुनामी लहरों का खतरा है, लेकिन बाद में उसने अपनी चेतावनी को कम कर दिया और अंतत: कहा कि खतरा टल गया है.

रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने भी सबसे बड़े भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की तथा तटीय बस्तियों के निवासियों से तट से दूर रहने का आग्रह किया है. जान-माल के किसी नुकसान की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है. मंत्रालय ने कहा कि निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की अभी कोई योजना नहीं है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version