राष्ट्रवाणी: वंदे भारत ट्रेन में मिला काला बैग, दौड़ती भागती पहुंची RPF टीमवंदे भारत ट्रेन में मिला काला बैग, खोलते ही क्लीनिंग स्टाफ की फटी रह गईं आंखें, दौड़ती भागती पहुंची RPF टीमEdited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 13:33 ISTVande Bharat Express Train: भारतीय रेल नेटवर्क में विस्तार के साथ ही सेवाओं को भी बढ़ा रहा है. वंदे भारत जैसी ट्रेनें आज के दिन पटरियों पर फर्राटा मार रही हैं. बुलेट ट्रेन चलाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है. इन सबके साथ ही एक और काम किया गया है – रेलवे स्टाफ को यात्रियों और देश के प्रति ईमानदार रहने की सीख. इसका बड़ा उदाहरण उस वक्त देखने को मिला जब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सफाई के दौरान कर्मचारियों को कैश से भरा बैग मिला, जिसे लौटा दिया गया.वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में पैसों से भरा काला बैग मिला है. (फाइल फोटो)Vande Bharat Express Train: भारतीय रेलवे के कर्मचारियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का एक सराहनीय उदाहरण वाराणसी में सामने आया है. नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस में सफाई और नियमित रखरखाव के दौरान कर्मचारियों को एक लावारिस काला बैग मिला. बैग में 2.11 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा के अलावा अमेरिका, श्रीलंका और सिंगापुर की करंसी भी रखी हुई थीं. रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को इसकी सूचना दी और जांच के बाद बैग उसके असली मालिक को सुरक्षित लौटा दिया गया. बैग सिंगापुर के एक पर्यटक का था, जो वाराणसी स्टेशन पर उतरते समय गलती से उसे ट्रेन में ही भूल गया था. अधिकारियों के मुताबिक, सिंगापुर के पर्यटक लिम वेंग शांग शुक्रवार 20 नवंबर को ट्रेन संख्या 22416 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस से वाराणसी पहुंचे थे. वाराणसी जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के दौरान उनका एक काला बैग कोच में ही छूट गया. पर्यटक को उस समय इसका पता नहीं चला. ट्रेन के रखरखाव के लिए यार्ड पहुंचने के बाद जब कर्मचारियों ने नियमित सफाई और जांच शुरू की तो कोच E-1 की सीट संख्या 35 के पास यह बैग मिला. ट्रेन के अटेंडेंट अनूप कुमार और सफाई कर्मचारी करण सिंह ने सबसे पहले बैग को देखा. बैग लावारिस होने के कारण दोनों कर्मचारियों को अंदेशा हुआ कि कोई यात्री इसे गलती से छोड़ गया है. उन्होंने इसे अपने पास रखने या सामान्य खोया-पाया सामान समझने के बजाय तत्काल RPF को सूचना दी. इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बैग को अपने कब्जे में लिया और उसकी जांच की. बैग में चार देशों की मुद्राएं बैग की जांच के दौरान उसमें कुल 2.11 लाख रुपये भारतीय मुद्रा के अलावा 1,000 अमेरिकी डॉलर, 1,22,000 श्रीलंकाई रुपये और 66 सिंगापुर डॉलर मिले. इस तरह बैग में चार अलग-अलग देशों की मुद्राएं मौजूद थीं. बड़ी मात्रा में नकदी और विदेशी मुद्रा मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों ने सामान के वास्तविक मालिक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की. सूचना मिलने पर आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर चरण सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. ‘इकोनोमिक टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, बैग की जांच उप स्टेशन अधीक्षक (आउटडोर) वकील सिंह की मौजूदगी में की गई. अधिकारियों ने बैग में रखे सामान और नकदी का विवरण तैयार किया, ताकि इसे सही व्यक्ति को सौंपा जा सके. Advertisement गाइड के साथ स्टेशन पहुंचे थे पर्यटक इधर, ट्रेन से उतरने के बाद अपना बैग गायब होने का एहसास होने पर लिम वेंग शांग परेशान हो गए. उन्हें समझ में आया कि उनका सामान वंदे भारत एक्सप्रेस में ही छूट गया है. इसके बाद वह अपने गाइड के साथ कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे और रेलवे अधिकारियों से संपर्क किया. उन्होंने अधिकारियों को अपने लापता बैग और उसमें रखे सामान के बारे में जानकारी दी. पर्यटक की ओर से दी गई जानकारी और बैग में मौजूद सामान के विवरण का मिलान करने के बाद रेलवे अधिकारियों ने उनकी पहचान की पुष्टि की. अधिकारियों ने उनसे जरूरी पूछताछ भी की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बैग उन्हीं का है. वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद बैग में रखी पूरी नकदी और अन्य सामान उन्हें सुरक्षित लौटा दिया गया. स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आवश्यक सत्यापन के बाद सिंगापुर के पर्यटक को उनका सामान वापस कर दिया गया है. पर्यटक को बैग में रखी पूरी नकदी और अन्य सामान सही-सलामत मिल गया. रेलवे कर्मचारियों की ईमानदारी की सराहना बैग वापस मिलने पर लिम वेंग शांग ने भारतीय रेलवे और संबंधित कर्मचारियों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कर्मचारियों की ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई की सराहना की. पर्यटक के लिए यह राहत की बात थी कि इतनी बड़ी रकम और तीन देशों की विदेशी मुद्रा वाला उनका बैग सुरक्षित मिल गया. इस पूरे घटनाक्रम में ट्रेन अटेंडेंट अनूप कुमार और सफाई कर्मचारी करण सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही. यदि दोनों कर्मचारी समय रहते आरपीएफ को सूचना नहीं देते तो बैग के मालिक तक पहुंचना मुश्किल हो सकता था. वहीं, सब-इंस्पेक्टर चरण सिंह की टीम और उप स्टेशन अधीक्षक वकील सिंह की मौजूदगी में की गई जांच से सामान सही व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी हुई.About the Authorबिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 13:33 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

