राष्ट्रवाणी: रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन के सूचना का अधिकार (RTI) प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न संभागों के लिए प्रभारियों के साथ ही तीन जिलों में जिला संयोजकों की सूची जारी की है। जारी सूची के मुताबिक रायपुर संभाग की जिम्मेदारी संजय कोपुलवार को सौंपी गई है। वहीं दुर्ग संभाग का प्रभारी खिलेश्वर गोस्वामी को बनाया गया है। बस्तर संभाग की कमान सुरेन्द्र सोलंकी को दी गई है। इसी तरह बिलासपुर संभाग के प्रभारी विनोद भारती होंगे, जबकि सरगुजा संभाग की जिम्मेदारी डॉ. सुनील जायसवाल को मिली है। भाजपा के RTI प्रकोष्ठ में जिला स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बलौदाबाजार जिले में विकास कुमार गुप्ता को जिला संयोजक बनाया गया है। मुंगेली में रविन्द्र केशरवानी को यह जिम्मेदारी मिली है, जबकि कोरबा जिले में मनोज राठौर RTI प्रकोष्ठ के जिला संयोजक होंगे। इन नियुक्तियों के साथ भाजपा ने सूचना के अधिकार से जुड़े संगठनात्मक कामकाज को संभाग और जिला स्तर पर मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। माना जा रहा है कि नई टीम RTI से जुड़े विषयों और जनहित के मुद्दों को लेकर संगठन के स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version