राष्ट्रवाणी: सुदीप उपाध्याय, बलरामपुर। गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर रामानुजगंज में पुलिस और गणेश पूजा समिति के लोगों के बीच विवाद हो गया। डीजे बंद कराने की कार्रवाई से नाराज समिति के लोगों ने रामानुजगंज थाने का घेराव कर दिया।

करीब आधे घंटे तक बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जुटे रहे, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी के मुताबिक, गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस ने डीजे बंद कराया। इसी बात को लेकर गणेश पूजा समिति के लोग नाराज हो गए और पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए थाने पहुंच गए।

देखते ही देखते लोगों की भीड़ थाने के बाहर जमा हो गई। मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन अतिरिक्त बल बुलाया। पुलिस अधिकारियों ने समिति के लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी।

अधिकारियों ने डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों से जुड़े निर्धारित निर्देशों का पालन करने की बात कही।काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद समिति के लोग थाने से वापस लौटे। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।फिलहाल रामानुजगंज क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version