राष्ट्रवाणी: संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) से रणबीर कपूर का लुक सामने आ गया है। विक्की कौशल का पोस्टर आखिर में आने की उम्मीद है। लव एंड वॉर के पोस्टर के चलते शुरू हुई अनबन।
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम रणबीर कपूर का लव एंड वॉर से पहला पोस्टर जारी विक्की कौशल पोस्टर रिलीज के बाद हुए नाराज! संजय लीला भंसाली कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) का पहला पोस्टर जारी हो गया है।
फिल्म के पहले पोस्टर के जरिए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का लुक रिवील किया गया है। एक्टर के बैक-टू-बैक दो पोस्टर्स आउट हुए हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के लुक को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।
साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का भी फिल्म से लुक रिवील होने वाला है। अब ऐसी खबर आ रही है कि फिल्म के चलते अंदर ही अंदर मनमुटाव बढ़ गया है। दरअसल, संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल (Vicky Kaushal) भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
हालांकि, एक्टर का पोस्टर आखिर में रिलीज होने की चर्चा है। इसके चलते विक्की काफी अपसेट हैं। A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt) एक इंडेपेंडेंट सोर्स के मुताबिक, विक्की कौशल कथित तौर पर इस बात से नाराज हैं कि संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर से उनका पोस्टर सबसे पहले नहीं आया, जबकि रणबीर कपूर के दो पोस्टर लगातार जारी किए गए।
खबरों के मुताबिक, कल आलिया भट्ट का पोस्टर भी आने की उम्मीद है, जिससे विक्की का लुक सबसे आखिर के लिए बच जाएगा। इस बात ने लोगों का ध्यान खींचा है और सवाल उठ रहे हैं कि विक्की के पोस्टर को आखिरी प्राथमिकता क्यों दी गई है। आपको बता दें कि लव एंड वॉर को इसी साल अगस्त में रिलीज किया जाना था लेकिन किसी वजह से फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया।
अब यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
