भिलाईनगर, 16 फरवरी 2026। सर्वोदय मंदिर फाउंडेशन द्वारा संचालित “नारधेश्वर गौधाम” (ग्राम नारधा) ने कुम्हारी–चरोदा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए जनहित में एक महत्वपूर्ण पहल की है। संस्था ने सड़क पर घायल एवं दुर्घटनाग्रस्त मवेशियों के त्वरित रेस्क्यू और उपचार के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
हनुमान मंदिर चरोदा, सिरसा गेट से ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग तथा गौरव पथ मार्ग पर लगभग प्रतिदिन मवेशियों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन हादसों में जहां मवेशी घायल हो रहे हैं, वहीं आम नागरिकों को भी गंभीर चोटें आ रही हैं।
हाल ही में सुरडुंग निवासी कुर्रे परिवार के पुत्र की सड़क दुर्घटना में हुई दुखद मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने जन-जीवन और पशुधन दोनों की सुरक्षा को गंभीर चिंता का विषय बना दिया है।

📞 जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

नारधेश्वर गौधाम ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि सड़क पर घायल या दुर्घटनाग्रस्त मवेशी दिखने पर तत्काल व्हाट्सऐप के माध्यम से इस नंबर पर सूचना दें:
📲 9302926750
संस्था का उद्देश्य है कि सूचना मिलते ही त्वरित रेस्क्यू कर उपचार की व्यवस्था की जा सके, जिससे दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

प्रशासन से सहयोग की अपील

गौधाम प्रशासन ने संबंधित विभागों से आवश्यक संसाधन एवं सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं की रोकथाम और घायल मवेशियों के संरक्षण का कार्य प्रभावी ढंग से किया जा सके। संस्था को उम्मीद है कि इस सकारात्मक पहल से क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

सरपंच रानू वर्मा

ग्रामवासियों का मिल रहा समर्थन

नारधा ग्राम के सरपंच रानू वर्मा ने बताया कि जिस गांव में पवित्र गोबर से निर्मित हनुमान जी का वास है, वहां घायल एवं बीमार गौमाताओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह सेवा कार्य हनुमान जी की कृपा से संभव हो पा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस पहल को नारधा सहित रिंगनी, मोहंदी, खेरधा एवं चेटुआ के ग्रामवासियों का भी व्यापक समर्थन मिल रहा है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version