दुर्ग, 10 जुलाई 2026। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय (साइंस कॉलेज) दुर्ग की छात्रा वंदना हरिनखेड़े ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित माइनिंग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर महाविद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।

महाविद्यालय के भूगर्भशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. एस.डी. देशमुख ने बताया कि सत्र 2024-25 की एमएससी भूगर्भशास्त्र की छात्रा वंदना का चयन एमपीपीएससी की परीक्षा में हुआ है। वंदना ने लिखित परीक्षा में 450 में से 219 अंक तथा साक्षात्कार में 50 में से 32 अंक प्राप्त कर कुल 500 में 251 अंक हासिल किए।
भूगर्भशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि वंदना ने एमएससी भूगर्भशास्त्र की परीक्षा भी 78 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तीर्ण की थी। वंदना व्यवसायी नंद किशोर हरिनखेड़े एवं गृहिणी निशा हरिनखेड़े की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ साइंस कॉलेज के भूगर्भशास्त्र विभाग के शिक्षकों के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को दिया है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने वंदना को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है और यह कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाती है।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी साइंस कॉलेज दुर्ग के भूगर्भशास्त्र विभाग के पांच विद्यार्थियों का चयन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में हुआ था। वहीं छात्र धर्मेश देशमुख का चयन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के माध्यम से नई दिल्ली में जियोलॉजिस्ट के पद पर हुआ था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version