नयी दिल्ली. फिल्म “सैयारा” ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. निर्माताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी. फिल्म निर्माता मोहित सूरी की फिल्म “सैयारा” में नवोदित कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा शामिल हैं.
प्रोडक्शन बैनर यशराज फिल्म्स के अनुसार, “सैयारा” भारतीय सिनेमा के इतिहास में “सबसे अधिक कमाई करने वाली प्रेम कहानी” बन गई है.

बैनर ने एक बयान में कहा, “सैयारा के साथ मोहित सूरी ने दुनियाभर में 500 करोड़ की कमाई करने वाली अपनी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाई और अहान-अनीत भारतीय सिनेमा के इतिहास में दुनियाभर में कमाई के मामले में 500 करोड़ रुपये के प्रतिष्ठित क्लब में शामिल होने वाले पहले नवोदित कलाकार बन गए! देश और विदेश में फिल्म की अबतक की कुल कमाई 18 दिनों में 507 करोड़ रुपये हो गयी है.” “सैयारा” में गीता अग्रवाल, राजेश कुमार, वरुण बडोला और शाद रंधावा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version