राष्ट्रवाणी: ओप्पो K14 प्लस 5G की पहली सेल 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जिसमें 144Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7360 …और पढ़ें 8,000 mAh बैटरी वाले Oppo के नए 5G फोन की सेल शुरू, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
ओप्पो ने हाल ही में अपना नया 5G फोन लॉन्च किया था जिसे कंपनी ने Oppo K14 प्लस के नाम से पिछले महीने पेश किया। वहीं आज यानी 8 अक्टूबर से इस फोन की पहली सेल शुरू हो गई है। ये हैंडसेट देश में फ्लिपकार्ट Big Billion Days सेल से एक दिन पहले ही बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।
फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में MediaTek Dimensity 7360 मैक्स चिपसेट मिल रहा है। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी है।
ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत जान लें… कीमत की बात करें तो भारत में Oppo K14 प्लस के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। जबकि फोन के 8GB + 128GB वाले वैरिएंट की कीमत 32,999 रुपये और 8GB + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है।
लॉन्च-डे ऑफर के तहत बैंक ऑफर्स के जरिए फोन पर 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। इन ऑफर्स के बाद फोन की प्रभावी कीमत क्रमशः 25,999 रुपये, 28,999 रुपये और 31,999 रुपये हो जाएगी। इस ऑफर के साथ 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है।
फोन को आप सोलर ऑरेंज और स्टार व्हाइट कलर ऑप्शन में फ्लिपकार्ट और Oppo India ई-स्टोर से खरीद सकेंगे। फोन की सेल आज से शुरू हो गई है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ओप्पो के इस नए डिवाइस में 6.77-इंच की FHD+ डिस्प्ले मिल रही है।
साथ ही इस फोन में एडेप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 7360 मैक्स चिपसेट मिल रहा है।
फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है। कैमरा की बात करें तो फोन में f/1.8 अपर्चर और 2-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। कैमरा में पोर्ट्रेट मोड में डेप्थ मैपिंग के लिए 2-मेगापिक्सल के मोनोक्रोम कैमरा भी मिल रहा है।
जबकि सेल्फी के लिए इसमें f/2.4 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा ओप्पो के इस नए डिवाइस में 8,000mAh की बैटरी मिल रही है। साथ ही इसमें 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
फोन में ColorOS 16 है, जो Android 16 पर बेस्ड है। डिवाइस कम्पैटिबल एक्सेसरीज के लिए 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
