नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मेडिकल छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद छात्राओं को रात में बाहर न निकलने की सलाह देने को लेकर निशाना साधा और उन्हें ”नारीत्व पर धब्बा” बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की.

भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख पर ”पीड़िता को र्शिमंदा करने और दोषारोपण करने” का आरोप लगाया और कहा कि जो मुख्यमंत्री महिलाओं के सबसे बुरे समय में उनके साथ खड़ी नहीं हो सकती, उसे राज्य पर शासन करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. दरअसल बनर्जी ने कहा था कि छात्राओं खासकर राज्य के बाहर की छात्राओं को, छात्रावास के नियमों का पालन करना चाहिए और देर रात बाहर नहीं निकलना चाहिए. मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज की ओडिशा निवासी एक छात्रा के साथ शुक्रवार रात कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद की. छात्रा शुक्रवार रात अपने एक दोस्त के साथ रात का खाना खाने गई थी.

उनकी टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”बेशर्म ममता जी, नारीत्व पर एक कलंक, एक मुख्यमंत्री होने के नाते तो और भी ज्यादा.” उन्होंने लिखा, ”आरजी कर और संदेशखलि के बाद, अब बलात्कार का यह भयावह मामला . न्याय दिलाने के बजाय, वह पीड़िता को ही दोषी ठहरा रही हैं.” बनर्जी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए भाटिया ने कहा कि जो मुख्यमंत्री लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय उन्हें रात में बाहर न निकलने की सलाह देती हैं, उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.

उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को अब एहसास हो गया है कि उन्होंने एक ‘अराजकतावादी, हृदयहीन ममता’ पर भरोसा जताया है.
भाटिया ने कहा, ”उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.” पश्चिम बंगाल में भाजपा के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने बनर्जी की टिप्पणी को ‘अपमानजनक’ करार देते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री महिलाओं के सबसे बुरे समय में उनके साथ खड़ी नहीं हो सकती, उन्हें राज्य पर शासन करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.

मालवीय ने आरोप लगाया, ”पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओडिशा की द्वितीय वर्ष की एमबीबीएस छात्रा को अपने ऊपर हुए हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है…जिसके साथ वासिफ अली और उसके साथियों ने क्रूरतापूर्वक सामूहिक बलात्कार किया था.” भाजपा नेता ने कहा, ”यह पहली बार नहीं है, जब ममता बनर्जी ने इतनी असंवेदनशीलता से बात की है. बार-बार उन्होंने अपराधियों के बजाय पीड़ितों को ही दोषी ठहराया है.” भाजपा के एक अन्य प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बनर्जी पर ”पीड़िता को र्शिमंदा करने और दोषारोपण” करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ”बेटी के साथ खड़े होने के बजाय, वह बेटी को ही दोषी ठहराती हैं और बलात्कारी का बचाव करती हैं.” पूनावाला ने इस मुद्दे पर कांग्रेस की चुप्पी पर निशाना साधते हुए पूछा, ”क्या कल चिल्लाने वाली आक्रोश लॉबी – सुप्रिया श्रीनेत, प्रियंका वाद्रा, राहुल गांधी, आदि – अब अपना मुंह खोलेंगे?”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version