राष्ट्रवाणी: सैमसंग Galaxy S27 अल्ट्रा को लेकर अभी से कई बड़े लीक्स सामने आने लगे हैं. हालांकि, कंपनी ने इस फोन को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं करी है लेकिन रिपोर्ट्स और टिप्स के मुताबिक यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 2027 की शुरुआत में मार्केट में लॉन्च हो सकता है. ऑनलाइन लीक्स के अनुसार फोन के डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले, प्रोसेसर और कीमत को लेकर कई दावे किए गए हैं. इस फोन के फीचर्स की बात करें तो Galaxy S27 अल्ट्रा में एक बड़ा कैमरा सेटअप देखने को मिल जाएगा जिसमें एक 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा. इसके अलावा इसमें एक 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक 50MP का टेलीफोटो कैमरा भी देखने को मिल सकता है. सेल्फी के लिए डिवाइस में 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है. लीक्स के अनुसार Galaxy S27 अल्ट्रा में 6.9 इंच Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिल सकता है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और करीब 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस होने का दावा किया गया है. प्रोसेसर की बात करें तो फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रो दिया जा सकता है. बैटरी को लेकर भी अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आई हैं. कुछ शुरुआती लीक्स में 5,700mAh बैटरी का दावा किया गया है जबकि नई रिपोर्ट्स में करीब 5,200–5,500mAh क्षमता की संभावना बताई गई है. चार्जिंग के लिए 45W या 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है. सैमसंग के नए फ्लैगशिप फोन के कीमत की बात करें तो कुछ लीक्स में Galaxy S27 अल्ट्रा की शुरुआती कीमत करीब 1,49,990 रुपये बताई गई है. वहीं, एक हालिया रिपोर्ट में भारत में इसकी कीमत 1,41,999 रुपये से 1,46,999 रुपये के बीच होने का अंदाजा लगाया गया है. इसलिए फिलहाल कीमत को लेकर अलग-अलग दावे हैं और आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा. लीक्स के मुताबिक सैमसंग Galaxy S27 अल्ट्रा को जनवरी या फरवरी 2027 में पेश किया जा सकता है. कुछ रिपोर्ट्स फरवरी 2027 को ज्यादा संभावित लॉन्च विंडो बता रही हैं. कंपनी आमतौर पर Galaxy S सीरीज को Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च करती है. ऐसे में S27 अल्ट्रा के साथ Galaxy S27 सीरीज के दूसरे मॉडल भी पेश किए जा सकते हैं. सैमसंग का आने वाला फ्लैगशिप फोन की टक्कर हाल ही में लॉन्च हुआ आईफोन 18 प्रो मैक्स से होने वाली है. बता दें कि आईफोन 18 प्रो मैक्स में कंपनी ने 6.9 इंच की डिस्प्ले दी है जो 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इसके अलावा इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी देखने को मिल जाता है जो बेहतरीन फोटो लेने में सक्षम है. भारत में इस फोन की शुरूआती कीमत 1,79,900 रुपये है. गूगल Gemini ने टेस्ट के दौरान कर दी हैकिंग!
तीन कंपनियों के सिस्टम में ऐसे बनाई सेंध स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, एआई अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है. टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं. इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

