लाहौर. जैश-ए-मोहम्मद के एक कमांडर ने स्वीकार किया है कि सात मई को पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित संगठन मुख्यालय पर भारतीय मिसाइल हमलों में आतंकवादी समूह के प्रमुख मसूद अजहर के परिवार के ”टुकड़े-टुकड़े हो गये.” मंगलवार को एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में, जैश-ए-मोहम्मद कमांडर इलियास कश्मीरी को भारतीय हमले के खिलाफ जहर उगलते सुना जा सकता है, जिसमें अजहर के परिवार के सदस्य मारे गए थे. साथ ही, वह पड़ोसी देशों में पाकिस्तान के लिए लड़ने की शेखी भी बघार रहा है. यह वीडियो छह सितंबर को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुए मिशन मुस्तफा सम्मेलन का बताया जा रहा है.

कई बंदूकधारियों के बीच खड़े जैश कमांडर ने कहा, ”इस देश की वैचारिक और भौगोलिक सीमाओं की रक्षा के लिए, हमने दिल्ली, काबुल और कंधार पर हमला किया (जिहाद छेड़ा). और अपना सब कुछ कुर्बान करने के बाद, सात मई को बहावलपुर में मौलाना मसूद अजहर के परिवार के सदस्यों को (भारतीय हमलों में) टुकड़े-टुकड़े कर दिया गया.” जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा 26 लोगों, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे, की हत्या के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया.
पहलगाम नरसंहार का करार जवाब देते हुए, भारतीय सशस्त्र बलों ने सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ बहावलपुर सहित विभिन्न आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए.

अजहर के हवाले से जारी एक बयान में कहा गया था कि लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर बहावलपुर में जामिया मस्जिद सुभान अल्लाह पर भारत के हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी सहयोगी मारे गए. मारे गए लोगों में अजहर की बड़ी बहन और उसका पति, एक भतीजा और उसकी पत्नी, एक भतीजी और परिवार के पांच बच्चे शामिल थे.

पाकिस्तानी सेना के जनरल, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और शीर्ष नौकरशाह भारतीय हमलों में मारे गए लोगों के जनाजे की नमाज में शामिल हुए थे. वर्ष 1999 में आईसी-814 विमान के अपहृत यात्रियों के बदले अजहर की रिहाई के बाद बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद का केंद्र बन गया. मई 2019 में, संयुक्त राष्ट्र ने अजहर को ‘वैश्विक आतंकवादी’ घोषित किया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version