राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, कवर्धा। सावन के प्रथम सोमवार पर कबीरधाम जिला पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में सराबोर है। सुबह सात बजे कवर्धा के बूढ़ा महादेव मंदिर से 18ह किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक भोरमदेव पदयात्रा की शुरुआत हो चुकी है। हजारों की संख्या में शिवभक्त हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भगवान भोरमदेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ रहे हैं। वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात के व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समनापुर, बरपेलाटोला, कोडार, राजानवागांव, बाघूटोला, छपरी और भोरमदेव मंदिर परिसर में शीतल पेयजल एवं जलपान की विशेष व्यवस्था की गई है। यात्रा मार्ग पर चलित एम्बुलेंस और विभिन्न स्थानों पर मेडिकल बूथ तैनात हैं। इसके अलावा, पदयात्रा समाप्त होने के बाद श्रद्धालुओं की वापसी के लिए भोरमदेव से कवर्धा तक निःशुल्क बस सेवा भी संचालित हो रही है। सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए समनापुर से भोरमदेव तक चारपहिया और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। लालपुर-सरोधा-भोरमदेव मार्ग को वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 500 से अधिक पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, होमगार्ड और स्वयंसेवक तैनात हैं। यात्रा मार्ग और मंदिर परिसर की निगरानी आधुनिक ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही है, जिससे सभी श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में अपनी आस्था व्यक्त कर सकें।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
