कोलकाता. पूर्वी रेलवे ने सभी ‘ब्लॉगर’ और ‘यूट्यूबर’ से आग्रह किया है कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में उसके अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले स्टेशनों की ना तो विस्तृत फोटो खींचे और ना ही इनके वीडियो बनाएं. उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी निगरानी बढ.ाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी महत्वपूर्ण स्टेशनों की विस्तृत तस्वीरें नहीं ले सके. पूर्वी रेलवे के अधिकारियों की यह अपील हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है.

पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, ”स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म की तस्वीरें या वीडियो लेने पर प्रतिबंध लागू हैं. अब हमने देश भर में उभरती स्थितियों और सुरक्षा अलर्ट के साथ निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है.” अधिकारी ने कहा कि कुछ ब्लॉगर या यूट्यूबर रेलवे स्टेशनों के ‘वीडियो ब्लॉग’ बनाने की कोशिश करते हैं, जो बहुत ही चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि सभी सेक्शन और मंडलों में प्रतिबंध लागू हैं, लेकिन कुछ लोग दिशानिर्देशों का पालन नहीं करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ”हमारा सभी ब्लॉगर और यूट्यूबर से अनुरोध है कि वे अब ऐसी गतिविधियां न करें. सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता, इसलिए यह पाबंदी जरूरी थी.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version