राष्ट्रवाणी, 01 अगस्त 2026। सीजी पीएससी भर्ती घोटाला मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को प्रवर्तन निदेशालय ईडी की रिमांड समाप्त होने के बाद शुक्रवार को विशेष अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने टामन सोनवानी को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया।

अब ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और कथित अवैध लेन-देन के पहलुओं की गहन जांच आगे बढ़ाएगी। यह मामला पहले से ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच के दायरे में है। सीबीआई ने करीब दो वर्ष पहले पूर्व सीजीपीएससी अध्यक्ष टामन सोनवानी को गिरफ्तार किया था। उनके साथ बजरंग पावर एंड स्टील लिमिटेड के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को भी गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसियों का आरोप है कि सीजीपीएससी की भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुईं और प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी तथा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर चयनित कराने के लिए कथित तौर पर अवैध तरीके अपनाए गए।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version