नागपुर. सीमा पार कर करगिल से पाकिस्तान जाने वाली नागपुर की एक महिला को हिरासत में लेने के लिए शहर की पुलिस का एक दल अमृतसर भेजा गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि ‘पाकिस्तान रेंजर्स’ ने शनिवार को महिला सुनीता जामगडे (43) को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया.

जोन-5 के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निकेतन कदम ने बताया कि महिला चार मई को अपने 13 वर्षीय बेटे के साथ नागपुर से निकली और करगिल पहुंची थी, जहां से 14 मई को सीमा पार कर वह पाकिस्तान चली गई. उन्होंने बताया कि महिला को बाद में पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने पकड़ लिया. अधिकारी ने बताया कि सुनीता अमृतसर पुलिस की हिरासत में है, जिसे वापस लाने के लिए एक अधिकारी और दो महिला कांस्टेबल की टीम वहां भेजी गई है.

कदम ने कहा, ”हिरासत में लेने के बाद हम उससे पूछताछ करेंगे. हम जांच करेंगे कि क्या वह जासूसी या किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि में शामिल तो नहीं थी.” उन्होंने कहा कि अमृतसर पुलिस ने ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज कर ली है, जिसे नागपुर के कपिल नगर थाने में स्थानांतरित कर दिया जाएगा. महिला कपिल नगर क्षेत्र की स्थायी निवासी है. अधिकारी ने बताया कि सुनीता के बेटे को भी जल्द ही नागपुर वापस लाया जाएगा.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version