राष्ट्रवाणी: रायपुर: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित कर बस्तर को नक्सलमुक्त करने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि बस्तर की शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उनका त्याग और साहस सदैव स्मरणीय रहेगा।

अमर जवान स्मारक के समीप प्रज्वलित किया गया दीप उन वीर सपूतों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक बना, जिन्होंने बस्तर की धरती पर शांति और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बीएन मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अमर वाटिका में शहीदों की स्मृति में प्रज्वलित दीप ने सेवा संकल्प अभियान को भावनात्मक आयाम दिया। यह अवसर बस्तर की शांति और सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करने तथा उनके त्याग को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के संकल्प का साक्षी बना।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version