रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने ‘विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)’ के नाम पर हो रही साइबर ठगी को लेकर लोगों को जागरूक रहने के लिए अलर्ट किया है. इसमें ठग सरकारी एजेंसी बनकर ओटीपी और बैंकिंग जानकारी मांग रहे हैं. फर्जी BLO बनकर कॉल कर दस्तावेजों और मोबाइल नंबर अपडेट करने के नाम पर जानकारी मांगते हैं. इसे लेकर रायपुर पुलिस ने सावधानी बरतने की अपील की है.

ठग SIR के नाम पर फर्जी BLO बनकर कॉल करते हैं एवं पीड़ित को यह कहते हुए झांसे में लेते हैं कि आपके दस्तावेज या मोबाइल नंबर SIR फॉर्म में अपडेट नहीं हुए हैं. प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर वे OTP और निजी जानकारी ले लेते हैं.

ठग ‘SIR’ के नाम की फर्जी एपीके फाइल या लिंक भेजते हैं. आरोपित लिंक के जरिए इस एप को इंस्टाल करने के लिए कहते हैं. यह ऐप पूरी तरह स्पाइवेयर होता है, जो मोबाइल का नियंत्रण अपराधियों तक पहुंचा देता है. इसके इंस्टाल होते ही वे ओटीपी पढ़ सकते हैं, स्क्रीन रिकार्डिंग देख सकते हैं और बैंकिंग ऐप्स तक पहुंच बना सकते हैं.

सरकारी लोगो का भी इस्तेमाल कर रहे ठग

दुसरे राज्यों में भी SIR के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. जहां ठग सरकारी जैसे नाम और लोगो का दुरुपयोग किया गया है. फर्जी ऐप, लिंक और कालर आइडी पर सरकारी विभागों जैसे प्रतीक, चिन्ह और नाम का उपयोग किया जा रहा है, ताकि व्यक्ति को लगे कि यह असली सरकारी वेरिफिकेशन है. अधिकारी मानते हैं कि सरकारी प्रतीकों का यह दुरुपयोग लोगों को भ्रमित कर रहा है और साइबर ठगी की घटनाओं को बढ़ा रहा है.




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version