राष्ट्रवाणी: रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल में तीन दिवसीय निःशुल्क शिविर का आज भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विशेष अतिथि के रूप में विधायक राजेश मूणत एवं मोतीलाल साहू शामिल हुए। शिविर में रोबोटिक स्पाइन सर्जरी, स्कोलियोसिस, काईफोसिस, टी-लीफ एंडोस्कोपिक डिस्केक्टॉमी, स्पाइन ट्यूमर, स्पाइन टीबी, रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, टोटल हिप रिप्लेसमेंट, क्लब फुट, ऑर्थोपेडिक प्लास्टिक सर्जरी, पेन मैनेजमेंट संबंधी सर्जरी और बच्चों की हड्डियों की जन्मजात विकृतियों की सर्जरी की जाएगी। लीलावती और बाम्बे हॉस्पिटल के स्पाइन सर्जन डॉ तुषार अग्रवाल और श्री नारायणा हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक सर्जनों की टीम इन मरीजों की सर्जरी करेगी। हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका ने बताया कि शिविर में मरीजों की दवाइयां, जांच, हॉस्पिटल स्टे और परिजनों के रुकने की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। इस पहल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. मेधा खेमका एवं बॉम्बे हॉस्पिटल एवं लीलावती हॉस्पिटल मुंबई के सीनियर स्पाइन सर्जन डॉ. विशाल कुंदनानी भी उपस्थित थे।
Trending
- रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी – राष्ट्रवाणी
- सेलेक्शन लिस्ट में नाम होने के बावजूद नहीं दी नियुक्ति… 2015 का आदेश रद, हाई कोर्ट ने कहा- नए सिरे से लें फैसला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन किए गए आमंत्रित जानिए कौन-कौन से पदों पर होंगी नियुक्तियां, आवेदन आमंत्रित – राष्ट्रवाणी
- राज्य कोटा नीट यूजी काउंसिलिंग नौ से, प्रदेश के 21 मेडिकल कालेजों में होंगे प्रवेश, जानें फीस और प्रक्रिया – राष्ट्रवाणी
- बड़ी कार्रवाई: भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले छग क्रिश्चयन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- बासतार नेवस उपदाते : प्रयागराज–विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन सेवा… तीन महीने में उखड़ी सड़क… पुरानी रंजिश में टंगिया से हमला… आज से थम सकती है बस सेवा – राष्ट्रवाणी
- मुक्तिधाम में इंसान की जगह कुत्ते का कर दिया अंतिम संस्कार, भड़के लोग, पार्षद की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू – राष्ट्रवाणी
- पति की सैलरी 71 हजार, फिर भी पत्नी को नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता, बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
