सीजी न्यूज ऑनलाइन 17 फरवरी 2026। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉक्टर संजीव शुक्ला ने अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और पुलिसिंग में कसावट के लिए 62 पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों में पोस्टिंग दी है।

देवेंद्रनगर, गंज, मौदहापारा, गोल बाजार,आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, उरला, पंडरी थानों में चार-चार आरक्षकों को रक्षित केंद्र से भेजा गया है। इनमें महिला आरक्षक भी शामिल हैं। वहीं कमल विहार चौकी और एक्सप्रेस वे– तिराहा पुलिस चौकी केंद्र में भी रक्षित केंद्र से एक-एक एएसआई,एक-एक प्रधान आरक्षक और चार-चार आरक्षकों की पोस्टिंग की गई है।

नव निर्मित पुलिस उपायुक्त कार्यालयों का भी ऑफिशियल कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के लिए उनमें स्टाफ की तैनाती कमिश्नर संजीव शुक्ला ने दी है। जिसके तहत, उपायुक्त कार्यालय, उत्तर, मध्य,पश्चिम, सायबर एवं क्राइम में पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग दी गई है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तों और सहायक पुलिस उपायुक्तों के कार्यालयों में भी पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग दी गई है।

देखिये आदेश की कॉपी-

सिविल लाइन थाना प्रभारी लाइन अटैच

पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद पहले ही पखवाड़े में बड़ी कार्रवाई की गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी दीपक पासवान को लाइन अटैच कर दिया गया है।

पुलिस कमिश्नर डा संजीव शुक्ला ने यह आदेश जारी किया है। प्रशासनिक कारणों से यह कार्रवाई की गई है। पासवान की जगह नई नियुक्ति नहीं की गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version