राष्ट्रवाणी: रायपुर। स्मार्ट मीटर को अनिवार्य किए जाने के कथित केंद्रीय आदेश के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को राजीव गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के आदेश की प्रतियां और उसका पुतला जलाकर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, 12 अगस्त को केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की सचिव अंकिता वर्षणेय की ओर से देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को निर्देश जारी किए गए हैं, जिनमें अपने-अपने राज्यों में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से आगे बढ़ाने की बात कही गई है। कांग्रेस ने इसी आदेश को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पार्टी पिछले करीब एक महीने से ‘स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान’ चला रही है। रायपुर में शहर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता अलग-अलग वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से स्मार्ट मीटर हटाने को लेकर फॉर्म भरवा रहे हैं। जिन इलाकों में अभी स्मार्ट मीटर नहीं लगे हैं, वहां लोगों से इसे नहीं लगवाने की अपील भी की जा रही है। कांग्रेस का दावा है कि अभियान को मिल रहे जनसमर्थन के बाद राज्य सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया गया था कि स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य नहीं है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के उस कथित बयान का भी हवाला दिया, जिसमें स्मार्ट मीटर को स्वैच्छिक बताया गया था। कांग्रेस नेताओं ने महंगाई और बढ़े हुए बिजली बिलों से जुड़े पोस्टर भी प्रदर्शन के दौरान लहराए। कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर जनता के साथ कथित तौर पर धोखा करने का आरोप लगाते हुए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को ‘संगठित लूट का अभियान’ करार दिया। राजीव गांधी चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए जुटे। इस दौरान पुलिस बल ने पुतला जलाने से कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के आदेश की प्रतियां और पुतले जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने केंद्र और राज्य सरकार पर जनता पर दोहरी मार डालने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि । उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम लोगों को राहत देने के बजाय सरकारें उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ डालने वाली नीतियां लागू कर रही हैं। मेनन ने नए करों, जीएसटी, ट्रैफिक चालान और बढ़े हुए बिजली बिलों का उल्लेख करते हुए स्मार्ट मीटर को भी जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने वाला माध्यम बताया। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं को 1,000 रुपये देने की योजना का जिक्र करते हुए गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरी ओर बिजली बिल और अन्य माध्यमों से परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय और पंकज शर्मा ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने की स्थिति में पुराने मीटर को भी कुछ समय तक चालू रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि नए स्मार्ट मीटर की दो से तीन महीने तक टेस्टिंग की जाए और उपभोक्ता के संतुष्ट होने के बाद ही पुराने मीटर को हटाया जाए। कांग्रेस नेताओं ने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां विधानसभा चुनाव को देखते हुए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को लेकर अलग रुख अपनाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि छत्तीसगढ़ सरकार भी केंद्र के निर्देशों के बजाय उपभोक्ताओं की मांग को प्राथमिकता देते हुए पुराने मीटर को बनाए रखने का आदेश जारी करे। प्रदर्शन में श्रीकुमार शंकर मेनन, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा, जसवीर ढिल्लन, अरुण जंघेल, सुशांत डे, अविनय दुबे, प्रवीण चंद्राकर, दीपक चौबे, सुरेश धीवर, ओम श्रीवास, आसिफ खान, अनिल रायचूरा, अंजुमन ढेबर, संदीप शर्मा, मिलिंद गौतम, सुजीत सिंह, कमल घीतलहरे, जावेद नकवी, हिरेंद्र देवांगन, देव कुमार साहू, जीतू भारती, सत्तू सिंह, मुन्ना मिश्रा, महेंद्र सेन, वेंकट कुमार, राजू दुबे, मोहसिन खान, अजीत, अनीश मनीहार, राजू नायक, जीवन सागर, सागर टांडी, हेमु डिकेडे, पप्पू बागडे, अभिषेक ठाकुर, मोहम्मद इमरान, भारत यादव, बालेश्वर सोना, भागवत साहू, सुधीर बंजारे, गौतम यादव, आकाश दीवान, मोहम्मद कासिम, वास्टो बेहरा, आकाश नाग, फिरोज चिश्ती, नवीन भारती, बिरजू साहू, शिव साहू, मुकेश त्रिवेदी, सुनील कुमार ध्रुव, सुशील बरोलिया और रतन सोनी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Trending
- 70s की वो गजल जिसने ली सिंगर और उनके बेटे की जान, लेखक ने कहा था मनहूस, क्यों सबने सुरीली गजल को बोला ‘शापित’? – राष्ट्रवाणी
- ठंडे बस्ते में नहीं गई Maatrubhumi, जल्द होगा Salman Khan का दीदार? रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट – राष्ट्रवाणी
- बीसीसीएल – भारतीय पीएसयू द्वारा राज्य स्तरीय कानूनी सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- 200 करोड़ की कमाई…दुनियाभर में जय-जयकार, फिर क्यों भारत की तरफ से Oscar में नहीं पहुंच पाई Hanuman Ansh? – राष्ट्रवाणी
- Asha Parekh के पीछे पड़ा था चीन का आशिक, ‘छुरी’ दिखाकर करता था ब्लैकमेल; 1 महीने तक घर के बाहर डाल रखा डेरा – राष्ट्रवाणी
- ठेठ भोजपुरी में Lata Mangeshkar ने गाया था ये ‘चुलबुला’ गाना, 63 साल से दिलों पर राज कर रहा है गीत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में यहां शुरू हुई नाश्ता योजना: स्कूली बच्चों को पोहा-फलीदाना, उपमा, दलिया, चना, खड़ा मूंग और मूंगफली का वितरण – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में दरवाजा बना मौत: आत्मानंद स्कूल में एक पट्टी और कील के सहारे टिका क्विंटलों भारी गेट गिरा, मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी
