संभल: संभल जिले में चंदौसी नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वारिसनगर में परिषद की साढ़े छह बीघा जमीन पर कथित तौर पर अतिक्रमण करके बनायी गयी एक मस्जिद और 33 मकानों पर जल्द ही बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि चंदौसी में नगर पालिका परिषद की जमीन पर अवैध रूप से एक मस्जिद और 33 मकान बनाये जाने की शिकायत इसी साल मार्च में चंदौसी तहसील कार्यालय में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में की गई थी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद तहसील प्रशासन को जांच के आदेश दिए थे तथा जांच के बाद नगर पालिका परिषद ने संबंधित जमीन पर बनी मस्जिद और मकानों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नगर पालिका परिषद प्रशासन करेगा और जिला प्रशासन उसमें सहयोग करेगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version