मुंबई: एनसीबी के पूर्व अफसर समीर वानखेड़े ने रेड चिलीज और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान पर दिल्ली हाईकोर्ट में मामला दर्ज कराया है। समीर वानखेड़े ने आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनकी छवि को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाया है।

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में था संंबंधित सीन

आर्यन खान के हालिया रिलीज शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में एक एपिसोड में एनसीबी के पूर्व अफसर समीर वानखेड़े पर तंज कसा गया था। समीर वानखेड़े क्रूज पार्टी मामले में आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले एनसीबी अफसर हैं। सीरीज में समीर वानखेड़े की तरह ही दिखने वाला एक किरदार था, जिसकी भूमिका भी एनसीबी अफसर की ही थी। सीरीज में दिखाया गया कि एनसीबी अफसर बॉलीवुड की पार्टी में रेड डालने पहुंचता है। इस अफसर के हाव-भा और शकल काफी हद तक समीर वानखेड़े से मिलते थे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version