नयी दिल्ली: राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश अभिनीत ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की यह फिल्म “महत्वाकांक्षा, प्रेम और लालच की एक रोमांचक कहानी” बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन आदित्य निम्बालकर ने किया है। इसका निर्माण राव की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा ने कम्पा फिल्म्स के बैनर तले किया है।

फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की। पोस्ट में फिल्म का पोस्टर था, जिस पर फिल्म का शीर्षक लिखा हुआ था। कैप्शन में लिखा था, “महत्वाकांक्षा ने इसे बनाया है। लालच इसकी परीक्षा लेगा। फिल्म रफ्तार, 24 जुलाई को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।” यह पहली बार है जब राव और सुरेश साथ में काम कर रहे हैं। फिल्म में अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर जैसे कलाकार भी शामिल हैं।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version