राष्ट्रवाणी: सुप्रिया पांडेय, रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित सोलार & सतोरागे एक्सपो 2026 में देशभर की अग्रणी सौर ऊर्जा कंपनियों ने अपने नवीनतम उत्पादों, तकनीकी नवाचारों और ऊर्जा दक्ष समाधानों का प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शनी में इकोन सोलार ने बूथ क्रमांक 31 एवं 32 पर अपने अत्याधुनिक सोलर मॉड्यूल एवं आधुनिक सौर ऊर्जा समाधानों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई, जिसने बड़ी संख्या में आगंतुकों और उद्योग विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. दो दिवसीय इस प्रदर्शनी में सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्योगपति, एपक कंपनियां, डिस्ट्रीब्यूटर्स, डीलर्स, निवेशक, प्रोजेक्ट डेवलपर्स, ऊर्जा विशेषज्ञ तथा विभिन्न राज्यों से आए कारोबारी प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं. प्रदर्शनी का उद्देश्य सौर ऊर्जा क्षेत्र में नई तकनीकों, नवाचारों और व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ावा देना है, जिससे देश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के उपयोग को नई गति मिल सके. इकोन सोलार के स्टॉल पर आगंतुकों को कंपनी के नवीनतम हाई-एफिशिएंसी सोलर मॉड्यूल, उन्नत तकनीकों तथा विभिन्न आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित ऊर्जा समाधानों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है. कंपनी के विशेषज्ञ उत्पादों की गुणवत्ता, प्रदर्शन क्षमता, टिकाऊपन एवं तकनीकी विशेषताओं की जानकारी देने के साथ-साथ सौर ऊर्जा परियोजनाओं से जुड़े व्यावसायिक अवसरों पर भी चर्चा कर रहे हैं. कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि इकोन सोलार का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण, विश्वसनीय एवं उच्च दक्षता वाले सौर उत्पाद उपलब्ध कराकर देश में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है. कंपनी आधुनिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से ऐसे समाधान विकसित कर रही है, जो घरेलू, व्यावसायिक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं की ऊर्जा आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से पूरा कर सकें. अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए कंपनी लगातार नए उत्पादों और तकनीकी नवाचारों पर कार्य कर रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version