राष्ट्रवाणी: Special Train: बांद्रा-गोरखपुर ट्रेन आज चलेगी, राजस्थान में 4 स्टॉपेजSpecial Train 09171: बांद्रा से गोरखपुर के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, राजस्थान के कोटा मंडल में इन 4 जगह रुकेगीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 10:59 ISTBandra Terminus Gorakhpur Special Train: त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे प्रशासन 22 नवंबर 2026 को बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के बीच गाड़ी संख्या 09171 वन-वे स्पेशल ट्रेन चला रहा है. यह ट्रेन बांद्रा से सुबह 04:30 बजे रवाना होकर उसी दिन कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और बयाना स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए अगले दिन शाम 18:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. मार्ग में यह बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, आगरा, कानपुर, ऐशबाग और गोंडा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. यात्रियों को यात्रा से पूर्व 139 से स्थिति जांचने की सलाह दी गई है. ख़बरें फटाफटSpecial Train News: बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के बीच चलेगी वन-वे स्पेशल ट्रेन, कोटा सहित 4 स्टेशनों पर ठहरावKota: त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में बढ़ते अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के मध्य एक विशेष वन-वे स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है. यह विशेष गाड़ी केवल एक ट्रिप के लिए चलाई जाएगी, जिससे उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट और सुगम यात्रा का विकल्प मिल सकेगा. कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने इस विशेष ट्रेन के संचालन और समय-सारणी की विस्तृत जानकारी साझा की है. रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, गाड़ी संख्या 09171 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर वन-वे स्पेशल 22 नवंबर 2026 (रविवार) को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 04:30 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन राजस्थान के कोटा रेल मंडल के चार प्रमुख स्टेशनों कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और बयाना से होकर गुजरेगी. निर्धारित समय के मुताबिक, यह ट्रेन उसी दिन शाम 18:55 बजे कोटा पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद 19:05 बजे रवाना होगी. इसके बाद यह रात्रि 20:50 बजे सवाई माधोपुर पहुंचकर 20:52 बजे प्रस्थान करेगी, 21:57 बजे गंगापुर सिटी पहुंचकर 22:02 बजे आगे बढ़ेगी और रात्रि 23:22 बजे बयाना पहुंचकर 23:27 बजे रवाना होते हुए अगले दिन शाम 18:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. प्रमुख स्टेशनों की पूरी सूची यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन को मार्ग के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है. बांद्रा टर्मिनस से रवाना होने के बाद यह गाड़ी बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बुढ़वल, गोंडा एवं बस्ती स्टेशनों पर रुकते हुए अपने गंतव्य स्थान गोरखपुर तक जाएगी. यात्रा से पूर्व स्थिति जांचने की अपील रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पहले रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा एनटीईएस (NTES) या हेल्पलाइन नंबर 139 रेल मदद के माध्यम से ट्रेन की अद्यतन स्थिति और समय-सारणी की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके. About the AuthorVicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…Location :Kota,Kota,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 10:59 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

