नयी दिल्ली. खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के निर्णय के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. मोदी ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए निर्णय से किसानों की आय के साथ-साथ फसलों का उत्पादन भी बढ.ेगा.

मंत्रिमंडल के अन्य निर्णयों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ” 4-लेन बाडवेल-नेल्लोर कॉरिडोर के निर्माण को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. यह आंध्र प्रदेश की विकास यात्रा को लाभान्वित करेगा और राज्य के युवाओं के लिए कई अवसर पैदा करेगा.” उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से संबंधित परियोजनाओं से विकास, स्थिरता, कम परिवहन लागत आदि को बढ.ावा मिलेगा.

केंद्र सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तीन प्रतिशत (69 रुपये) बढ.ाकर 2,369 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है, जबकि 2025-26 खरीफ विपणन सत्र के लिए दलहन एवं तिलहन की दरों में नौ प्रतिशत तक की वृद्धि की है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) की बैठक में नए खरीफ सत्र के लिए एमएसपी पर कृषि मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version