Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»सुधार आधारित निवेश के माहौल ने भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था में मदद की: राजनयिक माथुर
International

सुधार आधारित निवेश के माहौल ने भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था में मदद की: राजनयिक माथुर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJanuary 23, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सुधार आधारित निवेश के माहौल ने भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था में मदद की: राजनयिक माथुर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बीजिंग: शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने शुक्रवार को कहा कि नीतियों के स्थिर माहौल और अनुमान योग्य, सुधार आधारित निवेश के माहौल ने हाल के दिनों में भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर उभरने में मदद की है।

महावाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पर कहा कि शंघाई इंटरनेशनल बिजनेस कोआॅपरेशन फोरम के 11वें संस्करण में माथुर ने ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ जैसी पहलों को वैश्विक रैंंिकग में नई दिल्ली के शीर्ष क्रम पर आने के जरूरी कारक के तौर पर परिभाषित किया।
माथुर ने आगामी एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में बढ़ती वैश्विक दिलचस्पी के बारे में विस्तार से बात की, जिसकी मेजबानी भारत 19-20 फरवरी को करेगा और इसमें ‘जन (पीपुल), पृथ्वी (प्लेनेट) और प्रगति (प्रोग्रेस)’ के सिद्धांतों पर ध्यान दिया जाएगा।

माथुर ने भारत की वैश्विक दक्षिणोन्मुखी, जन केंद्रित और समावेशी नीतियों, मसलन ‘भाषिणी’ के बारे में भी बात की, जिसने एक लाख से अधिक स्टार्टअप के साथ दुनिया के सबसे बड़े स्टार्टअप तंत्र को बढ़ावा देने की देश की क्षमता को बढ़ाया है। सरकार का ‘भाषिणी’ एआई मंच एक सुरक्षित ‘क्लाउड’ माहौल में टेक्स्ट, नंबर, आवाज, तस्वीर और वीडियो का अनुवाद करने की सुविधा देता है।

महावाणिज्य दूत ने कहा कि इस प्रक्रिया में, भारत ने फिनटेक, डीप-टेक, ग्रीन टेक्नोलॉजी और दूसरे नए और उभरते क्षेत्रों में यूनिकॉर्न की तरक्की भी सुनिश्चित की। माथुर ने एक प्रश्नोत्तर सत्र में भाग लिया जिसमें 400-500 निवेशक और साझेदार शामिल थे। उन्होंने इस सत्र में विनिर्माण, संपर्क, कराधान और कॉर्पोरेट शासन जैसे कई क्षेत्रों में भारत में किए जा रहे प्रणालीगत सुधारों पर बात की।

उन्होंने कई क्षेत्रों में शत प्रतिशत विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) की अनुमति देने वाले उदार एफडीआई नियमों के बारे में भी बात की। उन्होंने पोस्ट में कहा, ”हमारे लिए रुचि के मुख्य क्षेत्रों में मजबूत आपूर्ति शृंखला बनाना शामिल है, जो आत्मनिर्भर भारत बनाने में मदद करेगा और विकसित भारत के हमारे सपने को पूरा करने में प्रगति सुनिश्चित करेगा।”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleहम भारत में नहीं खेलेंगे लेकिन फिर भी आईसीसी से न्याय की उम्मीद है: बांग्लादेश
Next Article ईरान के शीर्ष अभियोजक ने 800 कैदियों की फांसी रोकने के ट्रंप के दावे को खारिज किया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.