सुकमा: सुकमा जिले के गोलापल्ली में नक्सलियों ने एक पोकलेन में आग लगा दी। जिसकी जानकारी लगने पर सुकमा से पुलिस टीम रवाना किया गया, जिसमें एएसपी से लेकर एसडीओपी व थाना प्रभारी के साथ ही टीम रवाना किया गया था। जहां नक्सलियों के द्वारा लगाए आईडी ब्लास्ट में एएसपी बलिदान हो गए, जबकि एसडीओपी व थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई।

मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ आला अधिकारियों ने बताया कि बसवराजू के साथ ही 28 नक्सलियों को पुलिस के जवानों ने 21 मई को मार गिराया था, जिसके बाद से बौखलाए नक्सलियों के द्वारा 10 जून को भारत बंद का आव्हान करते हुए गोलापल्ली के पास एक खदान में उपयोग हो रहे एक पोकलेन को आग लगा दी।

घटना की जानकारी लगने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव अपने साथ एसडीओपी व थाना प्रभारी को लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हुए, नक्सलियों को इस बात का अंदाजा था कि पुलिस के जवानों के साथ ही आला अधिकारी जरूर आएंगे।

इसी बात का अंदेशा लगाते हुए नक्सलियों ने आईडी लगाया था। जहां एएसपी जैसे ही पहुंचे कि आईडी की चपेट में आ गए। घटना में आकाश राव गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं थाना प्रभारी के अलावा एसडीओपी भी घायल हो गए। घायलों को बेहतर उपचार के लिए कोंटा के अस्पताल लाया गया। वहीं घटना के बाद से इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास प्रेशर आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एएसपी कोंटा संभाग, जिला सुकमा, आकाश राव गिरिपंजे गंभीर रूप से घायल। ब्लास्ट में कुछ अन्य अधिकारी और जवान भी घायल हुए हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version