मुंबई. मुंबई की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को एक नोटिस जारी करके फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर ‘क्लोजर रिपोर्ट’ पर जवाब मांगा है. केंद्रीय एजेंसी ने पांच साल पुराने इस मामले में अपनी ‘क्लोजर रिपोर्ट’ मार्च में उपनगरीय बांद्रा स्थित एक मजिस्ट्रेट अदालत में दाखिल की थी. बाद में यह मामला दक्षिण मुंबई की एस्प्लेनेड अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया, जो सीबीआई के मामलों की सुनवाई करती है.

एस्प्लेनेड अदालत में मामले की सुनवाई कर रहे अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आर डी चव्हाण ने इस महीने की शुरुआत में मामले के मूल शिकायतकर्ता/पीड़ित/ (चक्रवर्ती) को नोटिस जारी किया था. चक्रवर्ती ने राजपूत की बहनों और एक डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि वे उनकी मौत के लिए जिम्मेदार हैं. इस मामले की अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी.

सीबीआई ने मामले की जांच के बाद एक ‘क्लोजर रिपोर्ट’ पेश की. संबंधित पक्षों की सुनवाई के बाद, अदालत को यह तय करना है कि रिपोर्ट स्वीकार की जाए या एजेंसी को आगे की जांच का आदेश दिया जाए. बिहार के रहने वाले राजपूत (34) 14 जून, 2020 को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version