भिलाई। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा (ABTSM) ने संगठन में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए समाजसेविका स्वाति साहू को राष्ट्रीय महिला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि स्वाति साहू के नेतृत्व में महासभा ‘तैलिक साहू महिला स्वावलंबन अभियान’ को राष्ट्रीय स्तर पर गति देगी। इस अभियान का उद्देश्य समाज की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ शिक्षा, कौशल विकास और सूक्ष्म-वित्त सहायता के माध्यम से उन्हें सशक्त करना है।

स्वाति साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की बनीं राष्ट्रीय महिला कार्यकारी अध्यक्ष

स्वाति साहू महिला प्रकोष्ठ का नेतृत्व करेंगी और समाज की महिलाओं को सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने कहा कि भारत तेली समाज के लोगों की संख्या 14 करोड़ है। वहीं छत्तीसगढ़ में करीब 70 लोग निवास करते हैं। यह दायित्व बहुत ही बड़ी है। इसके लिए मैं राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश साहू संघ का आभार व्यक्त किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वाति साहू को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में संगठन महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा। यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता ने दी।




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version