राष्ट्रवाणी: Swine Flu Case Durg | Photo Credit: IBC24 दुर्ग: Swine Flu Case Durg छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ़्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रोजाना नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। बात करें दुर्ग की तो यहां पिछले 24 घंटे में 4 नए मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।
जिसके बाद दुर्ग में एक्टिव मरीजों की संख्या 11 हो चुकी है। Swine Flu Case Durg इन नए मरीजों से अब तक मिले कुल स्वाइन-फ्लू मरीजों की संख्या 58 हो गई है। 2 सितंबर से इसकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है।
बताया जा रहा है कि अभी भी जिले में स्वाइन फ्लू के कुल 11 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 5 होम आइसोलेशन और बचे 6 अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।
