राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर। छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल में 25 वर्ष बाद बड़ा पुनर्गठन होने जा रहा है। वर्तमान नौ डाक संभागों का विभाजन कर दंतेवाड़ा, गरियाबंद, कोरबा और कोरिया-एमसीबी के चार नए संभाग गठित किए जा रहे हैं।

बस्तर-कांकेर के विभाजन से दंतेवाड़ा, रायपुर से गरियाबंद, बिलासपुर से कोरबा और सरगुजा से कोरिया-एमसीबी संभाग बनाया जा रहा है। विभागीय स्तर पर गठन की प्रक्रिया जारी है। यह पुनर्गठन डाक सेवाओं के विस्तार के साथ प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

खासकर बस्तर के दूरस्थ गांवों तक डाक सेवा पहुंचाने पर जोर है। 14 मई को छत्तीसगढ़ दौरे पर आए डाक महानिदेशक जितेंद्र गुप्ता ने भी बस्तर में दूरस्थ क्षेत्रों तक सेवाओं के विस्तार की बात कही थी। नए संभागों के गठन के कारण लंबे समय से प्रतीक्षित डाक अधीक्षकों की तबादला सूची जारी नहीं हो पा रही है।

सरगुजा, रायगढ़, दुर्ग और कांकेर संभाग नियमित अधीक्षक के बिना संचालित हो रहे हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version