नई दिल्ली: टी20 विश्वकप 2026 अब एक रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। सुपर-8 चरण के आखिरी कुछ मैच बचे हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग दिलचस्प हो चली है। यह जंग कितनी मुश्किल है, इसका अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि सुपर-8 राउंड के छह मैचों के बाद अब तक सिर्फ एक ही टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकी है। इंग्लैंड की सीट पक्की हो चुकी है। वहीं, तीन अन्य जगहों के लिए अभी पांच टीमों के बीच टक्कर है। सुपर-8 ग्रुप-1 से अभी तक किसी टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं किया है, जबकि ग्रुप-2 से इंग्लैंड की टीम क्वालिफाई कर चुकी है।

क्या होगा भारत-वेस्टइंडीज वर्चुअल नॉकआउट?

टीम इंडिया भी सुपर-8 राउंड में जूझ रही है। दरअसल, सुपर-8 चरण में भारत की शुरुआत ही बेहद खराब रही। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की करारी हार ने भारतीय टीम को मुश्किल हालात में ला खड़ा किया है। कप्तान सूर्यकुमार की अगुवाई वाली टीम का नेट रन रेट -3.800 तक गिर गया है। गुरुवार यानी 26 फरवरी को दो बड़े मुकाबले हैं। पहला मैच दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज दोपहर तीन बजे से और फिर शाम सात बजे से भारत बनाम जिम्बाब्वे। दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच से ही काफी हद तक ग्रुप-1 की तस्वीर साफ हो जाएगी।






राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version