भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश के ऐन मौके पर हटने के फैसले ने पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया था। अब बांग्लादेश सरकार की ही एक उच्चस्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट में इस भारी ब्लंडर का सारा ठीकरा पूर्व खेल सलाहकार आसिफ नजरुल और उस समय के अंतरिम प्रशासन पर फोड़ा गया है। जांच रिपोर्ट ने साफ़ कर दिया है कि खिलाड़ियों और सुरक्षा का बहाना पूरी तरह फर्जी था और राजनीतिक द्वेष के चलते बांग्लादेश की टीम को इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर रखा गया। इस विवादित फैसले के चलते बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी शर्मिंदगी और वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा है।
राजनीति के गंदे खेल ने एक बार फिर क्रिकेट का कत्ल कर दिया। खुद की जांच समिति के इस खुलासे ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की कूटनीतिक नाकामी और झूठ को पूरी दुनिया के सामने नंगा कर दिया है।
