राष्ट्रवाणी: मुकेश मौर्या, धर्मजयगढ़। रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ कॉलोनी में मेढ़ारमार चौक के पास सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने पीछे से साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साइकिल सवार सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में साइकिल सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं गुस्साए परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
Trending
- 70s की वो गजल जिसने ली सिंगर और उनके बेटे की जान, लेखक ने कहा था मनहूस, क्यों सबने सुरीली गजल को बोला ‘शापित’? – राष्ट्रवाणी
- ठंडे बस्ते में नहीं गई Maatrubhumi, जल्द होगा Salman Khan का दीदार? रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट – राष्ट्रवाणी
- बीसीसीएल – भारतीय पीएसयू द्वारा राज्य स्तरीय कानूनी सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- 200 करोड़ की कमाई…दुनियाभर में जय-जयकार, फिर क्यों भारत की तरफ से Oscar में नहीं पहुंच पाई Hanuman Ansh? – राष्ट्रवाणी
- Asha Parekh के पीछे पड़ा था चीन का आशिक, ‘छुरी’ दिखाकर करता था ब्लैकमेल; 1 महीने तक घर के बाहर डाल रखा डेरा – राष्ट्रवाणी
- ठेठ भोजपुरी में Lata Mangeshkar ने गाया था ये ‘चुलबुला’ गाना, 63 साल से दिलों पर राज कर रहा है गीत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में यहां शुरू हुई नाश्ता योजना: स्कूली बच्चों को पोहा-फलीदाना, उपमा, दलिया, चना, खड़ा मूंग और मूंगफली का वितरण – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में दरवाजा बना मौत: आत्मानंद स्कूल में एक पट्टी और कील के सहारे टिका क्विंटलों भारी गेट गिरा, मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी
