राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक तेंदुए ने घर में घुसकर दो ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए को भी मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से पूरे वनांचल क्षेत्र में दहशत का माहौल है। दरअसल, यह पूरा मामला नगरी ब्लॉक के बिरगुड़ी रेंज स्थित ग्राम कर्राघाटी का है। रात के वक्त अचानक एक तेंदुआ घर के अंदर आ गया और सो रहे दो ग्रामीणों धरम नेताम और गांधी नेताम पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुए और घायलों के बीच जमकर संघर्ष भी हुआ। चीख पुकार सुनकर जब आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो तेंदुआ डरकर एक घर में जा घुसा। ग्रामीणों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। इनमें से एक घायल की हालत बेहद गंभीर थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने से अब उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को भी मौत के घाट उतार दिया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया और नियमानुसार उसका दाह संस्कार कर दिया है। विभाग द्वारा पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। बता दें कि नगरी का यह वनांचल क्षेत्र जंगलों से घिरा हुआ है, जहां जंगली जानवरों की आवाजाही आम बात है। आए दिन यहां हिंसक जानवरों के हमलों में कई लोग घायल हो चुके हैं और कई अपनी जान भी गंवा चुके हैं। बहरहाल रात के वक्त घर में घुसकर हुए इस हमले ने ग्रामीणों को बुरी तरह सहमा कर रख दिया है और लोग अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
