राष्ट्रवाणी: गर्मियों में लंबे पावर कट और बिना इन्वर्टर वाले घरों के लिए इन-बिल्ट बैटरी बैकअप वाले सीलिंग फैन एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। गर्मियों में पावर कट की नो टेंशन।

Photo- ChatGPT. टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत में छोटे हो या बड़े शहर बिजली गुल होने की समस्या का सामना ज्यादातर लोगों को करना पड़ता है। लेकिन, सभी घरों में इन्वर्टर नहीं होता।

नतीजा ये होता है कि गर्मी के दिनों में खास तौर पर लंबी बिजली गुल होने पर पसीने से तरबतर होना पड़ता है। बिजली जाने पर बैटरी वाले बल्ब काम आते हैं और ये काफी पहले से मार्केट में उपलब्ध रहे हैं। हालांकि, अच्छी बात ये है कि आजकल बाजार में इन-बिल्ट बैटरी बैकअप वाले सीलिंग फैन भी मिलने लगे हैं।

ये घर की बिजली जाने और इन्वर्टर की गैर-मौजूदगी में भी चलते हैं। आइए ऐसे ही फैन के बारे में आपको बताते हैं। वैसे बाजार में इन-बिल्ट बैटरी बैकअप वाले कई सारे ब्रांड के फैन उपलब्ध हैं।

लेकिन, ज्यादातर ऑप्शन वैसे टेबल फैन के हैं। सीलिंग फैन के ऑप्शन के तौर पर Orient ब्रांड की ओर से एक Ecotech Volt BLDC Ceiling Fan With Remote ऑफर किया जाता है। इसे हम यहां उदाहरण के तौर पर बता रहे हैं।

आप अपनी पसंद के किसी और ब्रांड के किसी और मॉडल की तरफ भी जा सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक Ecotech Volt BLDC Ceiling Fan With Remote की मौजूदा कीमत 4,684 रुपये है। ये 1200MM साइज और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Ecotech Volt एक ऐसा फैन है जिसमें इन-बिल्ट बैटरी बैकअप है, जो बिना इन्वर्टर के भी बिजली जाने पर चलता रहता है। कंपनी के मुताबिक ये बिना किसी रुकावट के आराम के लिए 10 घंटे तक का बैकअप देता है। इसमें ब्रशलेस डायरेक्ट करंट (BLDC) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो ट्रेडिशनल इंडक्शन मोटर के मुकाबले 50% कम बिजली खर्च करती है, जिससे बिजली के बिल में सालाना 7000 रुपये तक की बचत होती है।

RF रिमोट से आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है, जिससे यूजर दीवार पर लगे रेगुलेटर के बिना ही स्पीड एडजस्ट कर सकते हैं, बूस्ट मोड चालू कर सकते हैं, टाइमर (2/4/6/8 घंटे) सेट कर सकते हैं और पंखे को चालू/बंद कर सकते हैं। इसमें हाई-स्पीड 350 RPM मोटर और 230 CMM एयर डिलीवरी है, जो पूरे कमरे में असरदार कूलिंग और स्ट्रॉन्ग एयरफ्लोa सुनिश्चित करती है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version